पटना/20.03.19 । बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स एवं बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सदस्यों एवं अतिथियों ने एक दूसरे पर फूलों की पंखुरियां डाल कर होली मनायी।
बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा होली प्रेम व एकता का प्रतीक है। सभी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलने की प्रेरणा देती है। पर्यावरण व जलसरंक्षण को देखते हुए फूलों से होली का आयोजन किया गया है।
अतिथियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ बंगाल से आये कलाकारों के गायन व नृत्य का आनंद लिया। इस मौके पर चैंबर के ओपी शाह, मुकेश जैन, अमित मुखर्जी, पशुपति नाथ पांडेय, विशाल टेकरीवाल, डाॅ रमेश गांधी समेत शहर के कारोबारी व गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

बीआईए परिसर में होली मिलन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृंदावन के कलाकारों की प्रस्तुति रही। कलाकारों ने राधा-कृष्ण रासलीला, लट्ठमार, व्यंग्यवान व फूलों की होली की प्रस्तुति दी। इस मौके पर बीआईए के केपीएस केसरी, एमपी बिदासरिया, संजय कुमार भरतिया समेत बड़ी संख्या में कारोबारी मौजूद थे।