मुख्य समाचार

सात चरणों मे होंगे लोकसभा चुनाव, 11 अप्रैल से 19 मई तक होगा मतदान

नई दिल्ली । 17 वीं लोकसभा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। बिहार की 40 सीटों के लिए मतदान सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होगा। चुनाव की तिथि 11, 18, 23, 29 अप्रैल, 6, 12 व 19 मई है। इसके साथ ही देश में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई। जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में दी। 

सीईओ ने बताया कि 17 वीं लोकसभा की 543 सीटों के चुनाव नतीजे 23 मई को जारी होंगे। 27 मई तक चुनाव कार्य संपन्न होंगे। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 3 जून तक है। 2014 में 16वीं लोकसभा का चुनाव नौ चरणों में हुआ था। 

बिहार में पहला चरण, 11 अप्रैल - जमुई, गया, नवादा व औरंगाबाद । 

दूसरा चरण, 18 अप्रैल - बांका, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार व पूर्णिया । 

तीसरा चरण, 23 अप्रैल - मधेपुरा, अररिया, खगड़िया, सुपौल व झंझारपुर । 

चौथा चरण, 29 अप्रैल - बेगूसराय, मुंगेर, समस्तीपुर, दरभंगा व उजियारपुर । 

पांचवा चरण, 6 मई -   मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सारण, मधुबनी व सीतामढ़ी । 

छठा चरण, 12 मई -   शिवहर, वैशाली, सीवान, गोपालगंज, महाराजगंज, वाल्मीकिनगर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण। 

सातवां, 19 मई - पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, जहानाबाद, सासाराम व काराकाट 

           इसके साथ ही नवादा व डेहरी विधान सभा के लिए उपचुनाव 11 अप्रैल व 19 मई को होंगे।    
 


संबंधित खबरें