मुख्य समाचार

बिहार एनडीए ने जारी की सीटों की सूची

पटना । बिहार एनडीए ने 40 लोेकसभा सीटों की स्थिति स्पष्ट कर दी है। घटक दलों को मिली सीटों की जानकारी भाजपा, जदयू व लोजपा के प्रदेश अध्यक्षों की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में दी गई। शीघ्र ही उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा की जायेगी। जदयू-भाजपा 17-17 व लोजपा 6 सीट पर चुनाव लड़ रही है।    

भाजपा को मिली सीट : पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, बेगूसराय, सासाराम, औरंगाबाद, बेतिया, मोतिहारी, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, अररिया, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण व उजियारपुर।

जदयू की सीट : भागलपुर, बांका, नालंदा, काराकाट, जहानाबाद, गया, मुंगेर, सीवान, वाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा व गोपालगंज।

लोजपा : नवादा, हाजीपुर, जमुई, समस्तीपुर, खगड़िया व वैशाली।

इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस समेत घटक दलों के नेता मौजूद थे।  


संबंधित खबरें