मुख्य समाचार

2014 में पटना साहिब, नालंदा व आरा में सबसे कम था मतदान प्रतिशत

पटना। 2014 में बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए मतदान प्रतिशत 56.26 था। सबसे कम मतदान पटना साहिब संसदीय क्षेत्र में हुआ था। यहां 45.36 प्रतिशत वोट पड़े थे। नालंदा में 47.23 प्रतिशत एवं आरा में 48.96 प्रतिशत वोट डाले गए।

लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान प्रतिशत को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने को लेकर निर्वाचन आयोग पहल कर रहा है। मतदाताओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। 2014 में 6 करोड़ 38 लाख 160 मतदाता थे। इनमें 3 करोड़ 58 लाख 92 हजार 459 मतदाताओं ने 40 सीटों के लिए वोट डाले थे।


संबंधित खबरें