नई दिल्ली/22.03.19 । क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बीजेपी नई दिल्ली सीट से गंभीर को उम्मीदवार बना सकती है। गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैं पीएम के विजन से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन कर रहा हूं। मैं देश के लिए काफी कुछ करना चाहता हूं। मैं अपना बेहतर देने की कोशिश करूंगा।
भाजपा की सदस्यता दिलाने के मौके पर अमित शाह, अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद मौजूद थे।