पटना/23.03.19। बिहार एनडीए ने 40 लोेकसभा सीटों में 39 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोजपा कोटे की खगड़िया सीट से उम्मीदवार का चयन अब तक नहीं हो सका है। जदयू-भाजपा 17-17 व लोजपा 6 सीट पर चुनाव लड़ रही है।
विधान सभा उपचुनाव में नवादा सीट से जदयू के कौशल यादव प्रत्याशी हैं। डेहरी सीट भाजपा को मिली है, लेकिन उम्मीदवार का चयन नहीं हो सका है। बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने सूची जारी की। साथ में घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद थे।
भाजपा के उम्मीदवार : पटना साहिब सीट से रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से राम कृपाल यादव, सारण से राजीव प्रताप रुडी, उजियारपुर से नित्यानंद राय, आरा से राज कुमार सिंह, बक्सर से अश्विनी चौबे , बेगूसराय से गिरिराज सिंह, सासाराम से छेदी पासवान, औरंगाबाद से सुशील सिंह, बेतिया से संजय जायसवाल, मोतिहारी से राधामोहन सिंह, दरभंगा से गोपालजी ठाकुर, मधुबनी से अशोक यादव, शिवहर से रमा देवी, अररिया से प्रदीप सिंह, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद व महाराजगंज से जनार्दन सिग्रीवाल।
जदयू के उम्मीदवार : भागलपुर से डाॅ अजय मंडल, बांका से गिरधारी यादव, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार, काराकाट से महाबली सिंह, मधेपुरा से दिनेश यादव, जहानाबाद से चंदेश्वर चंद्रवंशी, गया से विजय मांझी, मुंगेर से ललन सिंह, सीवान से कविता सिंह, वाल्मिकीनगर से वैद्यनाथ महतो, सीतामढ़ी से डाॅ वरुण कुमार, झंझारपुर से रामप्रीत मंडल, सुपौल से दिलेश्वर कामत, किशनगंज से महमूद अशरफ, कटिहार से दुलारचंद गोस्वामी, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा व गोपालगंज से डाॅ आलोक सुमन।
लोजपा के उम्मीदवार : जमुई से चिराग पासवान, हाजीपुर से पशुपति पारस, नवादा से चंदन कुमार, समस्तीपुर से रामचंद्र पासवान व वैशाली से वीणा देवी। खगड़िया सीट से उम्मीदवार का चयन एक-दो दिन में होने की संभावना है।