पटना/24.03.19। महागठबंधन ने चुनाव के दूसरे चरण के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दूसरे चरण में 18 अप्रैल को भागलपुर, बांका, पूर्णिया, कटिहार व किशनगंज में चुनाव होने हैं। भागलपुर व बांका सीट राजद को जबकि पूर्णिया, कटिहार व किशनगंज सीट कांग्रेस को मिली है।
बांका से वर्तमान सांसद जय प्रकाश नारायण यादव और भागलपुर से शैलेश कुमार मंडल उर्फ बुलो मंडल राजद प्रत्याशी हैं। पूर्णिया से उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, कटिहार से तारिक अनवर व किशनगंज से जावेद कांग्रेस प्रत्याशी हैं ।