पटना । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) बिहार में चार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। ये सीट बेगूसराय, मोतिहारी, खगड़िया और मधुबनी हैं। बेगूसराय सीट से जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार प्रत्याशी होंगे। शेष सीट पर शीघ्र उम्मीदवारों की घोषणा होगी।
पार्टी आरा में भाकपा (माले) और उजियारपुर में माकपा को समर्थन देगी। बेगूसराय से एनडीए के उम्मीदवार गिरिराज सिंह हैं। महागठबंधन में बेगूसराय सीट राजद को मिली है।