मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव 2014 : बिहार में 57.70 फीसदी महिलाओं ने डाले थे वोट

पटना/नई दिल्ली/25.03.19 । लोकसभा चुनाव 2014 में बिहार में 57.70 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले थे। बिहार में कटिहार (71.17 % ), सुपौल (68.96%) व किशनगंज(67.61%) में महिला मतदाताओं का प्रतिशत सर्वाधिक व पटना साहिब (41.38%), काराकाट (45.58%) व नालंदा (45.78%) में न्यूनतम था। 

राष्ट्रीय स्तर पर महिला मतदाताओं का प्रतिशत 65.53 व पुरुष मतदाताओं का 67 प्रतिशत था। 2014 के आम चुनाव में महिला मतदाताओं के योगदान के मामले में सिर्फ तीन राज्य बिहार से पीछे रहें। ये जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश थे। 48.32 प्रतिशत महिलाओं ने जम्मू कश्मीर में, 56.55 प्रतिशत महिलाओं ने मध्यप्रदेश में और 57.42 प्रतिशत महिलाओं ने उत्तर प्रदेश में मतदान किया। 

2014 में बिहार में महिला मतदाताओं की संख्या 2,96,76,576 थी। इनमें 1,71,24, 395 महिलाओं ने वोट डाला। कुल मतदाता 6 करोड़ 38 लाख 160 थे। राष्ट्रीय स्तर पर 39,70,18,915 महिला मतदाता थीं। इनमें 26 करोड़ एक लाख 92 हजार 272 महिलाओं ने वोट डाले थे। 
 


संबंधित खबरें