पटना/26.03.19 । खगड़िया सीट से एनडीए के उम्मीदवार महबूब अली कैसर होंगे। यह सीट एनडीए के घटक दल लोजपा की है। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने इसकी घोषणा की। कैसर ने खगड़िया सीट से 2014 लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी।
एनडीए ने 23 मार्च को खगड़िया सीट छोड़कर 39 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। उस दिन तक उम्मीदवार का नाम तय नहीं हो सका था।