पटना/29.03.19 । बिहार महागठबंधन ने 32 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शेष आठ सीट की भी घोषणा शीघ्र होेगी। इससे पहले दो चरणों के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। घटक दल राजद 20, कांग्रेस 9, रालोसपा 5, हम 3 व विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजद कोटे से एक सीट सीपीआई (एमएल) को मिली है।
राजद के उम्मीदवार : मधेपुरा से शरद यादव, सारण से चंद्रिका राय, पाटलिपुत्र से मीसा भारती, बक्सर से जगदानंद सिंह, भागलपुर से बुलो मंडल, बांका से जयप्रकाश यादव, दरभंगा से अब्दुल बारी सिद्दीकी, वैशाली से रघुवंश प्रसाद सिंह, हाजीपुर से शिवचंद्र राम, गोपालगंज से सुरेंद्र राम, सीवान से हिना शहाब, महाराजगंज से रणधीर सिंह, नवादा से विभा देवी, बेगूसराय से तनवीर हसन, जहानाबाद से सुरेंद्र यादव, झंझारपुर से गुलाब यादव, अररिया से सरफराज आलम व सीतामढ़ी से अर्जुन राय। शिवहर सीट से घोषणा नहीं हुई है।
भाकपा (माले) : आरा से राजू यादव (राजद कोटे की सीट )
कांग्रेस : सासाराम से मीरा कुमार, मुंगेर से नीलम देवी, सुपौल से रंजीता रंजन, किशनगंज से जावेद, कटिहार से तारिक अनवर, पूर्णिया से उदय सिंह व समस्तीपुर से अशोक राम । पटना साहिब व वाल्मिकीनगर से उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है।
हम : गया से जीतन राम मांझी, नालंदा से अशोक कुमार, औरंगाबाद से उपेंद्र प्रसाद।
वीआईपी : खगड़िया से मुकेश सहनी, मुजफ्फरपुर से राजभूषण चौधरी निषाद, मधुबनी से उम्मीदवार की घोषणा नहीं।
रालोसपा : जमुई से भूदेव चौधरी, काराकाट, उजियारपुर ,बेतिया व मोतिहारी से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं।
होटल मौर्या में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव, जीतन राम मांझी, मुकेश सहनी, नरेंद्र कुमार सिंह व सत्यानंद प्रसाद दांगी मौजूद थे।