पटना/30.03.19 । लोकसभा चुनाव में बिहार में सबसे अधिक मतदान का प्रतिशत वर्ष 1998 के चुनाव में रहा। इस चुनाव में 64.6 प्रतिशत मतदान हुए। सबसे कम मतदान 1951 के चुनाव में 40.35 प्रतिशत था। राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक मतदान का प्रतिशत 2014 में 66.44 प्रतिशत था। सबसे कम मतदान 1951 के चुनाव में 44.87 प्रतिशत था।
देश में अब तक 16 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। 17वीं लोकसभा के लिए 11 अप्रैल से 7 चरणों में मतदान होने जा रहा है। आम चुनाव में मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उनके मत से लोकतंत्र को मजबूती मिलती है।