पटना/01.04.19। कृषि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में 1461.61 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। इस राशि में राज्यांश 1234.49 करोड़ व केंद्रांश 227.11 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त विभाग ने राज्य के 280 सूखाग्रस्त प्रखंड के किसानों में कृषि इनपुट अनुदान अंतर्गत 915 करोड़ रुपये भी वितरित किया हैै।
प्रधान सचिव सुधीर कुमार ने बताया कि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 1376.35 करोड़ रुपये, 2016-17 में 1364.93 करोड़ व 2015-16 में 1395.84 करोड़ राशि खर्च की है।