पटना/02.04.19। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण में बिहार के पांच संसदीय क्षेत्र बेगूसराय, मुंगेर, दरभंगा, उजियारपुर व समस्तीपुर में 29 अप्रैल को मतदान होगा।
उम्मीदवार नामांकन पर्चा 9 अप्रैल तक दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 10 अप्रैल को जबकि 12 अप्रैल तक नाम वापस ले सकते हैं। इन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण में 87,02,313 मतदाता हैं।
तीसरा चरण : तीसरे चरण के लिए बिहार में 23 अप्रैल को मधेपुरा, खगड़िया, झंझारपुर, सुपौल व अररिया संसदीय क्षेत्रों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल को जबकि 8 अप्रैल तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। तीसरे चरण में 88,31,956 मतदाता हैं।