मुख्य समाचार

समस्तीपुर के डीएम बदले गये

पटना/03.04.19। चुनाव आयोग की सहमति पर समस्तीपुर के डीएम चंद्रशेखर सिंह का तबादला किया गया है। उनकी जगह दिवेश सेहरा लेंगे। दिवेश अभी राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम में एमडी हैं। चंद्रशेखर सिंह को पीएचईडी में संयुक्त सचिव बनाया गया है। 

एससी-एसटी वेलफेयर डिपार्टमेंट के सचिव प्रेम सिंह मीणा अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम  एमडी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।  
 


संबंधित खबरें