मुख्य समाचार

डॉ वरुण ने सीतामढ़ी से लौटाया टिकट, अब सुनील पिंटू होंगे उम्मीदवार 

पटना/03.04.19। सीतामढ़ी से जदयू के उम्मीदवार डॉ वरुण कुमार ने अपना टिकट वापस कर दिया है। अब सुनील कुमार पिंटू उम्मीदवार होंगे। नामांकन से पहले डॉ वरुण ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिल कर अपना टिकट लौटा दिया। सीतामढ़ी में पांचवें चरण में 6 मई को मतदान है। 

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सुनील कुमार पिंटू ने आज जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर ललन सिंह भी मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें