मुख्य समाचार

2014 चुनाव : समस्तीपुर क्षेत्र में सर्वाधिक हुआ नोटा का प्रयोग

पटना। लोकसभा चुनाव 2014 में बिहार में सबसे अधिक नोटा (NOTA – None of the Above) का प्रयोग समस्तीपुर के मतदाताओं ने किया। इस संसदीय क्षेत्र के 29,211 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। दूसरे स्थान पर रहे बेगूसराय के 26,622 और खगड़िया के 23,868 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया।

नोटा का सबसे कम इस्तेमाल क्रमश: कटिहार (3,287), पाटलिपुत्र (4,678) और नालंदा (5,452) के मतदाताओं ने किया । लोकसभा चुनाव 2014 से निर्वाचन आयोग ने किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देने की स्थिति में मतदाताओं को नोटा का विकल्प दिया है। 

2014 में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने सबसे अधिक नोटा का प्रयोग किया। उसके बाद तमिलनाडु और तीसरे स्थान पर बिहार के मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। देश में सबसे कम नोटा का प्रयोग क्रमशः लक्षद्वीप, दमन एवं दीव और अंडमान निकोबार में हुआ।
 


संबंधित खबरें