मुख्य समाचार

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए जारी किये फाॅर्म

नई दिल्ली/पटना/04.04.19। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई तरह के फाॅर्म जारी किये हैं। इनके जरिये मतदाता अपना नाम जोड़ने, निर्वाचन क्षेत्र में बदलाव व त्रुटियों मे सुधार आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

फाॅर्म 6 : पंजीकरण की सुविधा के लिए फाॅर्म 6 है। इससे नये मतदाताओं को पंजीकरण की सुविधा प्राप्त होती है।

फाॅर्म 6 A : विदेशी भारतीय निर्वाचक को मतदान में भाग लेने के लिए फाॅर्म 6 A की सुविधा दी गयी है। इससे वे मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं।

फाॅर्म 7 : मतदाता सूची में यदि किसी मतदाता को अपना नाम जुड़वाना या हटवाना है तो फाॅर्म 7 भरना होता है।

फाॅर्म 8 : मतदाता सूची में दर्ज सूचना में सुधार के लिए फाॅर्म 8 है। 

फाॅर्म 8 A : मतदाता फाॅर्म 8 A के माध्यम से निर्वाचन क्षेत्र में परिर्वतन करा सकते हैं। 


संबंधित खबरें