पटना/05.04.19। मां वैष्णो देवी सेवा समिति का 11वां विशाल भगवती जागरण 7 अप्रैल को है। आर्य कुमार रोड स्थित महाराणा प्रताप भवन में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। चैत्र नवरात्र 6 अप्रैल से है। समिति के संस्थापक मुकेश हिसारिया ने बताया कि लोकप्रिय कलाकार अपनी प्रतिभा से श्रद्धालुओं का दिल जीतेंगे। करीब 5000 लोगों में भंडारा प्रसाद का वितरण होगा।

समिति ने 7 अप्रैल को ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया है। सुबह 9 बजे से 3 बजे तक इच्छुक लोग रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान करने वालों को डोनर कार्ड एवं टी शर्ट भी मिलेगा। मां वैष्णो देवी सेवा समिति प्रत्येक वर्ष 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी कराता है। इस साल यह आयोजन पटना में 7 जुलाई को है। समिति समाज सेवा कार्य में 11 साल से सक्रिय है। इस मौके पर सचिव कमलेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।