नई दिल्ली/पटना/06.04.19। शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा छोड़ आज कांग्रेस में शामिल हो गये। दिल्ली में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई । शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा इस दिन पार्टी छोड़ना मेरे लिए दुखद है। इस मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा मौजूद थे।