पटना/09.04.19। बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को है। पहले चरण में चार सीट गया, नवादा, जमुई व औरंगाबाद के लिए मतदान होगा। साथ ही नवादा विधानसभा उपचुनाव भी 11 अप्रैल को है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार आज शाम से रुक गया।
चार सीटों के लिए 44 उम्मीदवार मैदान में हैं। 7486 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पहले चरण के लिए 74,40,324 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष मतदाता 38,94,024, महिला मतदाता 35,46,001 और थर्ड जेंडर 299 हैं। शेष 36 लोकसभा सीटों पर अगले छह चरणों में मतदान होगा।