मुख्य समाचार

जरूरतमंद बच्चों की मदद करेगा ER11 बुक बैंक 

पटना/09.04.19। सब पढ़ें, आगे बढ़ें की सोच के साथ एग्जीविशन रोड क्राॅसिंग के समीप ER11 बुक बैंक की शुरुआत हुई। उद्घाटन रोटरी पाटलिपुत्र के गोपाल खेमका एवं समाजसेवी राधेश्याम बंसल ने किया। जून के अंत तक पटना में और 6 स्थानों पर बुक बैंक खुलेगा।

ER11 बुक बैंक का संचालन हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार कर रहे हैं। बुक बैंक में दी गई पुरानी किताबें जरूरतमंद बच्चों में वितरित की जाती हैं। इसके बदले किताब देने वालों को संस्था की तरफ से सुरक्षित ड्राइविंग के लिए हेलमेट दिया जाता है। दरअसल राघवेंद्र के एक दोस्त की मौत सड़क दुर्घटना में हेलमेट नहीं पहनने की वजह से हुई थी। अपने मित्र की याद में वे किताब के बदले लोगों को हेलमेट उपहार में देते हैं। 

प्रेसिडेंट वीणा जैन ने कहा कि एक बुक बैंक बनाने में करीब 20 हजार लागत है। रोटरी पाटलिपुत्र इसे बढ़ाने में सहयोग कर रहा है। सचिव शर्मिला गुप्ता ने कहा कि बुक कलेक्शन होने के बाद जरूरतमंद छात्रों में पंद्रह दिनों के अंतराल पर बांटा जाएगा। 

इस अवसर पर बीसी श्रीवास्तव, हनुमान सहाय गोयल, नंदू अग्रवाल, अशोक बिदासरिया, संतोष बंका, अशोक अग्रवाल, शिल्पी, उषा, रेणु, रोटरी नेक्स्टजैन की उमंग रिटोलिया, अभिषेक बिदासरिया, आनंद मोहन व राज कुमार झा मौजूद थे।


संबंधित खबरें