पटना/10.04.19। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चयनित बिहार के मणिभूषण सिंह को होटल मौर्या ने सम्मानित किया। 123 रैंक लाने वाले मणिभूषण होटलकर्मी ललन सिंह के पुत्र हैं। इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह व होटल के जीएम बीडी सिंह ने शॉल, गुलदस्ता एवं उपहार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मणिभूषण सिंह ने बताया कि यह मेरा दूसरा प्रयास था। आईआईटी, आईएसएम (धनबाद) से बीटेक के बाद कोल इंडिया में डिप्टी मैनेजर पद पर कार्यरत हूं। चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि मणिभूषण ने बिहार को गौरवान्वित किया है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। जीएम बीडी सिंह ने कहा हमारे होटल के लिए गर्व की बात है। हमारे कर्मचारी ललन सिंह ने होटल में सेवा देते हुए अपने परिवार को भी संभालने का काम किया है। इस मौके पर होटल के सभी कर्मी मौजूद थे।