पटना/10.04.19। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए राज्य निर्वाचन कार्यालय से 10 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच. आर. श्रीनिवासन, परिवहन सचिव संजय अग्रवाल, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बाला मुरुगन डी एवं डीएम कुमार रवि मौजूद थे।
राज्य परिवहन निगम की बसों पर मतदाता जागरूकता स्लोगन की पेटिंग है। स्लोगन में लिखा गया है यह है सबकी जिम्मेवारी, डालें वोट सभी नर-नारी। आपके वोट से आएगा बदलाव, समाज सुधरेगा समृद्ध होगा राष्ट्र।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पटना शहर से जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत हुई है। बाद में अन्य क्षेत्रों में भी बसों को रवाना किया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे मतदान अवश्य करें। परिवहन सचिव ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए बसों पर स्लोगन लिखा गया है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सबकी भागीदारी होनी चाहिए।