मुख्य समाचार

आयकर विभाग ने कूरियर वालों से जब्त की 12 करोड़ राशि

मुंबई/एजेंसी/11.04.19। आयकर विभाग ने ज्वेलरी व कैश कूरियर का काम करने वालों से करीब 12 करोड़ रुपये बरामद किया है। कूरियर वाले जवेरी व कलवादेवी बाजार में काम करते हैं। राशि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बनी आयकर विभाग की स्पेशल टीम ने जब्त की है। 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार जब्त राशि अघोषित है। हालांकि इसका चुनाव से संबंध नहीं दिख रहा है। मुंबई में 29 अप्रैल को मतदान है। इस कारण विभाग सतर्क है। पिछले हफ्ते चुनाव आयोग के साथ इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (इबजा) की बैठक हुई थी। आयोग ने एसोसिएशन से गोल्ड व कैश मूवमेंट पर नजर रखने के लिए कहा था, ताकि वोटरों को बहलाने में इनका इस्तेमाल न हो। 

आयकर विभाग को जानकारी मिली है कि तमिलनाडु में मतदाताओं को छोटी गोल्ड ज्वेलरी से लुभाया जा सकता है। हाल ही में कोयंबटूर से 146 किलो सोना बरामद किया गया था। आयकर विभाग की हेल्पलाइन पर संदिग्ध लेन-देन की सूचना दे सकते हैं। 
 


संबंधित खबरें