मुख्य समाचार

अब तक 558 महिलाओं ने किया लोकसभा का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली। 1957 से 2014 तक लोकसभा चुनाव में 3912 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं, लेकिन सफलता मात्र 558 को ही मिली। 1957 के लोकसभा चुनाव में प्रतिशत के अनुसार सर्वाधिक महिला उम्मीदवारों की जीत हुई। 45 महिलाओं में 22 ने जीत दर्ज की। 1962 चुनाव में 66 में 31 एवं 1967 में 67 में 29 महिलाएं संसद पहुंचीं।

1957 से 2014 तक के चुनाव में सबसे कम महिला उम्मीदवारों की जीत 1996 में हुई। 599 में सिर्फ 40 ने जीत हासिल की, वहीं 2014 आम चुनाव में 668 महिला उम्मीदवारों में 62 को सफलता मिली। 
 


संबंधित खबरें