पटना/13.04.19। पूर्व मंत्री व हम पार्टी के सदस्य महाचंद्र प्रसाद सिंह और कांग्रेस नेता विनोद शर्मा शनिवार को समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत कई नेता मौजूद थे।
भूपेंद्र यादव ने कहा कि महाचंद्र प्रसाद सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। सुशील कुमार मोदी ने कहा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महाचंद्र बाबू 36 साल विधान परिषद के सदस्य रहे। यह आसान बात नहीं है। महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा रामनवमी के दिन भाजपा में शामिल होने की खुशी है। लोकसभा चुनाव में हम से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।