नई दिल्ली/14.04.19। सनस्क्रीन क्रीम बाजार में शहनाज हुसैन ग्रुप ने अपनी मौजूदा हिस्सेदारी अगले पांच साल में 40 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 25 प्रतिशत है।
हर्बल ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी शहनाज ने चार नये सनस्क्रीन क्रीम की लांचिंग के मौके पर इसकी घोषणा की। ये क्रीम तेज धूप में हानिकारक किरणों से त्वचा की सुरक्षा करते हैं। साथ ही गर्मी में त्वचा की प्राकृतिक नमी एवं ताजगी बरकरार रखने में भी मददगार हैं।
ग्रुप की सीएमडी शहनाज हुसैन ने बताया कि क्रीम एलो वेरा, ग्रीन टी, सूर्यमूखी, खीरे के बीज व गाजर जैसी प्राकृतिक चीजों से बनी हैं। शहनाज के उत्पाद ई-काॅमर्स पर भी उपलब्ध हैं। देश में फिलहाल सनस्क्रीन क्रीम का बाजार करीब 500 करोड़ रुपये का है और इसमें सालाना 40 फीसदी वृद्धि हो रही है।