मुंबई/15.04.19 । क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा आज बीसीसीआई ने कर दी है। वर्ल्ड कप 30 मई से 14 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में होगा। टीम की कमान विराट कोहली संभालेंगे, जबकि उपकप्तान रोहित शर्मा होंगे। अंबाती रायुडू को जगह नहीं मिली। उनकी जगह विजय शंकर ने ली। इसी तरह विकेट कीपर दिनेश कार्तिक और दिल्ली के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत के बीच मुकाबला में दिनेश को सफलता मिली।
टीम इंडिया : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी व रविंद्र जडेजा ।
टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में वर्ल्ड कप जीता था।