पटना/15.04.19। गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए फ्रेजर रोड में रोटरी पाटलिपुत्र ने छठी पनशाला की शुरुआत की। पाम व्यू सर्विस स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर पनशाला का उद्घाटन भारत पेट्रोलियम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज गर्ग व रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर गोपाल खेमका ने किया ।
क्लब की अध्यक्ष वीणा जैन ने कहा कि शहर में इस माह चार और पनशाला लगेगी। इससे 10 पनशाला लगाने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। सभी जगह 150 लीटर क्षमता के वॉटर कूलर लगाये गये हैं। इस मौके पर पक्षी बचाओ अभियान के तहत सदस्यों में मिट्टी का बर्तन भी बांटा गया। क्लब की इस सोच की लोगों ने सराहना की ।
इस मौके पर अनिता अंबष्ठ, सचिव शर्मिला गुप्ता, नवीन गुप्ता, अरुण अग्रवाल, नंद किशोर, विपिन, अनिल, सुषमा, रेणु व शिल्पी उपस्थित थे।