पटना । लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार में 6 मई को पांच संसदीय क्षेत्रों के लिए वोट डाले जाएंगे। सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर के लिए नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को होगी। उम्मीदवार 22 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।
6 मई को 8171 केंद्रों पर 86,95,588 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 46, 35,128 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 40,60,190 है। थर्ड जेंडर की संख्या 270 है।
सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र में 1776 मतदान केंद्रों पर 17 लाख 38 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मधुबनी संसदीय क्षेत्र के 1837 मतदान केंद्रों पर 17, 80, 846 मतदाता वोट डालेंगे। मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र में 1490 मतदान केंद्रों पर 17, 10, 868 मतदाता वोट डालेंगे। सारण संसदीय क्षेत्र के 16,55,736 मतदाता 1416 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। हाजीपुर (सुरक्षित सीट) संसदीय क्षेत्र के 1652 मतदान केंद्रों पर 18,10,137 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।