मुख्य समाचार

दूसरे चरण का मतदान 18 को, 85 लाख मतदाता करेंगे 68 उम्मीदवारों का फैसला 

पटना/16.04.19 । लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को है। बिहार की पांच संसदीय सीट बांका, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार व पूर्णिया में 68 उम्मीदवार मैदान में हैं। बांका से सर्वाधिक 20 उम्मीदवार हैं। इसके साथ ही इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे थम गया। 

18 अप्रैल को सिर्फ बांका जिला के कटोरिया और बेलहर विधान सभा क्षेत्र में मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपराह्न 4 बजे तक है। बाकी जगहों पर मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 6 बजे तक होगा। 

दूसरे चरण के लिए मतदाताओं की संख्या 85 लाख 52 हजार 274 है। 8644 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। प्रशासन ने 160 स्थानों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की है। निर्वाचन संबंधित किसी तरह की शिकायत व सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पटना के कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 0612-2215978 एवं फैक्स-0612-2215611 पर दी जा सकती है।  

2014 के लोकसभा चुनाव में किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, वहीं भागलपुर और बांका लोकसभा सीट पर 55 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ ।
 


संबंधित खबरें