पटना/19.04.19 । गुड फ्राइडे पर राजधानी के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा हुई । लोयला हाईस्कूल से कुर्जी चर्च तक प्रभु यीशु की कष्टमय यात्रा की झांकी निकाली गई । इस दौरान मार्ग में कई लोग भावुक हो गये । कैथोलिक चर्च पादरी की हवेली केेे फादर सुरेश खाखा ने कहा कि प्रभु ने त्याग व बलिदान के साथ प्रेम का संदेश दिया है ।
मान्यता है कि प्रभु यीशु ने क्रूस पर चढ़ाए जाने से पहले अपने शिष्यों के साथ आखिरी बार भोजन किया था व उनके पैर धोए थे । शनिवार को मिस्सा पूजा व रविवार को ईस्टर मनाया जाएगा ।
राज्यपाल लालजी टंडन व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रभु ने संपूर्ण मानवता को प्रेम, दया और करूणा का संदेश दिया था। वर्तमान परिवेश में प्रभु यीशु मसीह के उपदेशों की प्रासंगिकता और बढ़ गयी है। उनके बताये मार्गों के अनुसरण से समस्त मानव समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। हम सबको प्रभु यीशु के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।