मुख्य समाचार

51 जरूरतमंदों में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरित 

पटना/20.04.19। दिव्यांगों में निःशुल्क कृत्रिम अंगों का वितरण एनएमसीएच के समीप टीसीआई परिसर में किया गया। समारोह का आयोजन टीसीआई फाउंडेशन एवं रोटरी पाटलिपुत्र ने किया।  51 जरूरतमंदों को जयपुर फुट एवं कैलिपर दिया गया। इसके लिए चार दिनों से दिव्यांगो की जांच और रजिस्ट्रेशन किये जा रहे थे। डाॅ आरएन सिंह के नेतृत्व में टीसीआई फाउंडेशन के पवन नेगा एवं राठौर ने कैम्प को सफल बनाया। कैम्प का आर्थिक भार रोटरी पाटलिपुत्र ने वहन किया।

डाॅ आर.एन.सिह ने कहा रोटरी पाटलिपुत्र का उद्देश्य समाज सेवा है और यह काम अध्यक्ष वीणा जैन के नेतृत्व में अच्छे से हो रहा है। समारोह में डॉ एस झा, गोपाल खेमका, सी खंडेलवाल, विमल जैन, मुख्य संयोजक नवीन गुप्ता, अनिल रिटोलिया, सचिद्दानंद, सुबोध जैन, संतोष बंका, संदीप सर्राफ, अशोक बिदासरिया व विजय जैन मौजूद थे।
 


संबंधित खबरें