मुख्य समाचार

तीसरे चरण में 82 उम्मीदवार, मतदान 23 को

पटना/21.04.19। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल को है। तीसरे चरण में बिहार की पांच संसदीय सीट मधेपुरा, खगड़िया़, सुपौल, अररिया व झंझारपुर से 82 उम्मीदवार मैदान में हैं। खगड़िया व सुपौल से सर्वाधिक 20-20 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके साथ ही इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे थम गया। 

मधेपुरा : मधेपुरा सीट से 13 प्रत्याशी हैं। राजद के शरद यादव, जदयू के दिनेश चंद्र यादव व जनअधिकार पार्टी केे पप्पू यादव में त्रिकोणीय मुकाबला है।  

खगड़िया : खगड़िया सीट से लोजपा के चौधरी महबूब अली कैसर व वीआईपी केे मुकेश सहनी उम्मीदवार हैं। 

सुपौल : सुपौल में मुकाबला कांग्रेस की रंजीत रंजन व जदयू के दिलकेश्वर कामत में है। 

अररिया : अररिया सीट से 12 प्रत्याशी हैं। जिनमें भाजपा से प्रदीप सिंह और राजद से सरफराज आलम हैं।   

झंझारपुर : 17 प्रत्याशियों में राजद के गुलाब यादव एवं जदयू के रामप्रीत मंडल में कड़ी टक्कर है। 

तीसरेे चरण में 88.31 लाख मतदाता हैं। खगड़िया लोकसभा सीट के सिमरी बख्तियारपुर, अलौली और बेलदौर विधान सभा क्षेत्र में मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपराह्न 4 बजे तक है। बाकी जगहों पर मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 6 बजे तक होगा। 

निर्वाचन संबंधित किसी तरह की शिकायत व सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पटना के कंट्रोल रूम नंबर 0612-2215978 एवं फैक्स-0612-2215611 पर दी जा सकती है।  
 


संबंधित खबरें