मुख्य समाचार

सनी देओल भाजपा में शामिल, गायक हंसराज हंस को दिल्ली से टिकट

नई दिल्ली/23.04.19। फिल्म अभिनेता सनी देओल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। उनके गुरुदासपुर सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। मशहूर सूफी गायक हंसराज हंस को भाजपा ने उत्तर पश्चिम दिल्ली व क्रिकेटर गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया है।  

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में सनी देओल ने भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने कहा मेरे पिता धर्मेंद्र अटलजी से जुड़े थे, आज मैं मोदीजी के साथ जुड़ने के लिए आया हूं। मैं बात से अधिक काम में विश्वास करता हूं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा सनी देओल ने जिस तरह फिल्मों के जरिए देश के जवानों का उत्साह बढ़ाया है। उसी तरह वे राजनीतिक जीवन में भी अपनी पारी आगे बढ़ाएंगे।

चुनाव में बॉलीवुड के कई चेहरे हैं। कांग्रेस ने जहां मुंबई नाॅर्थ से उर्मिला मातोंडकर को वहीं भाजपा ने रामपुर (यूपी) से जया प्रदा और मथुरा से हेमा मालिनी को टिकट दिया है। 


संबंधित खबरें