मुख्य समाचार

शिवहर से निर्दलीय प्रत्याशी अंगेश सिंह का नॉमिनेशन रद्द

पटना/24.04.19। शिवहर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अंगेश कुमार सिंह का नॉमिनेशन रद्द हो गया है। नाराज समर्थकों ने कहा इसके पीछे साजिश है। इस मामले को हम कोर्ट में ले जाएंगे। शिवहर में अब मुकाबला भाजपा उम्मीदवार रमा देवी एवं राजद के सैयद फैसल अली के बीच होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पेपर में कमी को आधार बनाते हुए नॉमिनेशन रद्द कर दिया।

अंगेश को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप का समर्थन था। समर्थन में शिवहर में रोड शो भी किया था। राजद से अंगेश को टिकट नहीं मिलने से तेजप्रताप काफी नाराज थे। इसके लिए उन्होंने अपने परिवार से भी दूरी बना ली। ऐसी ही स्थिति जहानाबाद सीट से है, जहां से चंद्रप्रकाश उम्मीदवार हैं।  
 


संबंधित खबरें