मुख्य समाचार

हां, हम नियम मानते हैं पर परिचर्चा 27 अप्रैल को 

पटना/24.04.19। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) का युवा प्रकोष्ठ इच्छुक बिहार (willing bihar) पर एक परिचर्चा का आयोजन कर रहा है। होटल चाणक्य में 27 अप्रैल को होने वाले आयोजन का थीम है-हां, हम नियम मानते हैं (Yes, We follow rules)।  

परिचर्चा में सीमा सुरक्षा बल के रिटायर्ड डीजी विकास चंद्रा, एडीजी कुंदन कृष्णन, प्रधान सचिव संजय कुमार व हरजोत कौर, एम्स पटना के निदेशक डाॅ प्रभात कुमार सिंह एवं बीआईए अध्यक्ष केपीएस केसरी भाग लेंगे। 

इनके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रख्यात चिकित्सक, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, उद्योगपति व  व्यापारी एवं बीआईए के सदस्य भी शामिल लेंगे। बीआईए के युवा प्रकोष्ठ ने पूरे साल इच्छुक बिहार पर काम करने का निर्णय लिया है। 
 


संबंधित खबरें