पटना/27.04.19। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को है। चौथे चरण में बिहार की पांच संसदीय सीट बेगूसराय, मुंगेर, उजियारपुर, दरभंगा व समस्तीपुर से 66 उम्मीदवार मैदान में हैं।
मुंगेर से सर्वाधिक 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। पटना जिला का बाढ़ व मोकामा विधान सभा क्षेत्र भी मुंगेर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत है। इसके साथ ही इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे थम गया।
बेगूसराय : भाजपा के गिरिराज सिंह, राजद के तनवीर हसन व सीपीआई केे कन्हैया कुमार में त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट से 10 प्रत्याशी हैं।
मुंगेर : यहां से जदयू के ललन सिंह व कांग्रेस की नीलम देवी मुख्य उम्मीदवार हैं।
उजियारपुर : 18 प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला भाजपा के नित्यानंद राय व रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा में है।
दरभंगा : चौथे चरण में सबसे कम 8 प्रत्याशी दरभंगा से हैं। भाजपा से गोपालजी ठाकुर और राजद से अब्दुल बारी सिद्दीकी उम्मीदवार हैं।
समस्तीपुर : 11 प्रत्याशियों में लोजपा के रामचंद्र पासवान एवं कांग्रेस के अशोक राम में कड़ी टक्कर है।
चौथे चरण में 87.02 लाख मतदाता हैं। 8834 बूथों पर मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 6 बजे तक होगा। निर्वाचन संबंधित किसी तरह की शिकायत व सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पटना के कंट्रोल रूम नंबर 0612-2215978 एवं फैक्स-0612-2215611 पर दी जा सकती है।