मुख्य समाचार

बच्चों ने अपनी कला से वीर सपूतों को किया नमन

पटना/28.04.19 । देश के वीर सपूतों को नृत्य के माध्यम से नमन कर नृत्यांगन हॉबी सेंटर के बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। सेंटर केे आठवें वार्षिकोत्सव का आयोजन एसके मेमोरियल हॉल में किया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ जवानों को भी सम्मानित किया गया।

कर हर मैदान फतेह, तेरी मिट्टी में मिल जावां, आरम्भ है प्रचंड, मैं देश नहीं मिटने दूंगा जैसे गानों पर बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। रेनबो होम्स के बच्चों ने स्वागत गान पेश किया। इस मौके पर सीआरपीएफ कमांडेंट पंकज वर्मा, डीएसपी निर्मला, अभिनेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, डाॅ रमित गुंजन, डॉ सांची गुंजन, डॉ अमूल्य सिंह व वागीशा झा समेत गण्यमान्य मौजूद थे। 

नृत्यांगन की निदेशक मौसम शर्मा ने कहा कि संस्थान ने सफलतापूर्वक आठ वर्ष पूरे कर लिए हैं। हर साल हम कुछ नये वादें कर उसे पूरा करने के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं। अबतक हजारों बच्चों ने संस्थान से प्रशिक्षण पाकर अपना परचम लहराया है। संस्थान में डांस, फिटनेस एवं योग की सुविधाएं उपलब्ध हैं। 
 


संबंधित खबरें