मुख्य समाचार

चौथे चरण में 58.93 फीसदी वोटिंग, बेगूसराय में सर्वाधिक मतदान

पटना/29.04.19। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार में 58.93 फीसदी वोटिंग हुई। बेगूसराय, मुंगेऱ, उजियारपुर, दरभंगा व समस्तीपुर सीट से 66 उम्मीदवार मैदान में थे। इस तरह बिहार में 19 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। बची 21 सीटों पर अगले तीन चरणों में मतदान होगा।  

मुख्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय में सर्वाधिक 61.27 जबकि मुंगेर में सबसे कम 55.38 प्रतिशत मतदान हुआ। समस्तीपुर में 60.80, उजियारपुर में 60.56 एवं दरभंगा में 56.68 प्रतिशत वोट पड़े। मतदान पर गर्मी का भी असर दिखा। 

हालांकि 2014 की तुलना में इस बार मतदान का प्रतिशत मात्र 2.75 प्रतिशत बढ़ा है। इन सीटों पर 2014 में 56.18 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार 58.93 प्रतिशत वोट पड़े। 2014 में बेगूसराय में 59.27, उजियारपुर में 58.99, समस्तीपुर में 55.35, दरभंगा में 53.98 एवं मुंगेर में 52.40 प्रतिशत वोट पड़े थे। 
 


संबंधित खबरें