मुख्य समाचार

घर-घर संदेश पहुंचा रही रसोई गैस, वोट करेगा सारा पटना 

पटना/01.05.19। पटना जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन रसोई गैस के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक कर रहा है। इससे संदेश घर-घर तक जायेगा। जिले के पटना साहिब और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में मतदान 19 मई को है।  

डीएम कुमार रवि ने स्टिकर लगी रसोई गैस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्टिकर पर वोट करेगा सारा पटना संदेश लिखा हुआ है। साथ ही पटना जिले का लोगो व मतदान तिथि 19 मई भी अंकित है। टोल फ्री वोटर हेल्पलाईन नंबर 1950 की सहायता से मतदाता वोट संबंधित समस्या का समाधान पा सकते हैं। हेल्पलाईन नंबर 24 घंटे काम कर रहा है। 

इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी राजीव रंजन श्रीवास्तव, जैनेन्द्र कुमार, भारती प्रियंवदा, अनिल चौधरी, आईओसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वेश कुमार सिन्हा एवं बड़ी संख्या में घरेलू गैस वितरक उपस्थित थे।
 


संबंधित खबरें