मुख्य समाचार

रिक्शा चालकों में सत्तू, पानी, गमछा व टोपी वितरित

पटना/02.05.19। श्रम दिवस पर 250 रिक्शा व ठेला चालकों में रोटरी पाटलिपुत्र ने सामान वितरित किया। एसके मेमोरियल हाॅल के समीप उन्हें सत्तू, पानी का बोतल, गमछा, चप्पल व टोपी दिया गया। इसे पाकर चालकों के चेहरे पर खुशी व संतुष्टि दिख रही थी।

लोगों की सुविधा के लिए गांधी मैदान के समीप लगे रोटरी वाटर जंक्शन का भी एक साल पूरा हो गया। आयोजन को सफल बनाने में सदस्य तत्पर दिखे। कुछ ने चालकों को आर्थिक सहयोग भी दिया। 

रोटरी पाटलिपुत्र की अध्यक्ष वीणा जैन ने कहा कि कड़ी धूप में पसीना बहाने वाले रिक्शा  चालकों के श्रम को हम सलाम करते हैं। उनकी परेशानी में रोटरी उनका साथ दे। इससे अच्छी बात हमारे लिए क्या हो सकती है। सचिव शर्मिला गुप्ता ने कहा कि गमछा व पानी का बोतल उनके लिए उपयोगी होगा। इस अवसर पर रोटरी के बिंदु सिंह व गोपाल खेमका समेत सभी सदस्य मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें