मुख्य समाचार

ग्रामीणों ने जाना वोट का महत्व, जनवितरण दुकानदार बने संदेशवाहक

पटना/03.05.19। मतदाताओं को वोट के प्रति सजग करने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्यक्रम चला रहा है। शहरी क्षेत्र के बाद ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को भी जागरूक करने का अभियान जारी है। इस कार्य में जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं को शामिल किया गया है। 

जिले के पटना साहिब और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में मतदान 19 मई को है।  इस कड़ी में जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं ने गांवों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। सभी वर्ग के मतदाताओं को वोट का महत्व बताया और 19 मई को बूथ पर जाकर वोट डालने की अपील की। 

डीएम कुमार रवि ने बताया कि दुकानदारों को वोट करेगा सारा पटना के पोस्टर-बैनर से सुसज्जित किया गया है। मतदान के लिए 11 वैकल्पिक पहचान पत्रों की जानकारी दी गयी है। इससे दुकान पर आने वाले सभी लाभुकों को सहज व सुगम मतदान व्यवस्था की जानकारी मिल रही है।  

मतदान संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री वोटर हेल्प लाईन नंबर 1950 जारी किया गया है। 
 


संबंधित खबरें