मुख्य समाचार

पांचवें चरण का मतदान 6 मई को, मैदान में 82 प्रत्याशी

पटना/04.05.19। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 6 मई (सोमवार) को है। पांचवें चरण में बिहार की पांच संसदीय सीट हाजीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व मधुबनी में मतदान होगा। 82 उम्मीदवारों का फैसला करीब 87 लाख मतदाता करेंगे। मुजफ्फरपुर से सर्वाधिक 22 प्रत्याशी हैं। इसके साथ ही इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे थम गया। 

मधुबनी : भाजपा के अशोक कुमार यादव, वीआईपी के बद्री कुमार पूर्वे एवं निर्दलीय डाॅ शकील अहमद में त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां से 17 उम्मीदवार मैदान में हैं।

सारण : 12 प्रत्याशियों में राजद के चंद्रिका राय व भाजपा के राजीव प्रताप रूडी में सीधा मुकाबला है। 

मुजफ्फरपुर : भाजपा के अजय निषाद एवं विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राजभूषण चौधरी मुख्य उम्मीदवार हैैं।

हाजीपुर : 11 उम्मीदवारों में मुकाबला लोजपा के पशुपति कुमार पारस व राजद के शिवचंद्र राम में है। 

सीतामढ़ी : जदयू के सुनील कुमार पिंटू व राजद के अर्जुन राय मुख्य उम्मीदवार हैं। सीतामढ़ी सीट से 20 अभ्यर्थी हैं। 

8899 बूथों पर मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 6 बजे तक होगा। निर्वाचन संबंधित किसी तरह की शिकायत व सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पटना के कंट्रोल रूम नंबर 0612-2215978 एवं फैक्स-0612-2215611 पर दी जा सकती है।  


संबंधित खबरें