सबौर(भागलपुर)/03.05.19। बिहार की विशेष फसल के उत्पादकों के साथ बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) की बैठक 10 मई को होगी। मिनी ऑडिटोरियम में प्रस्तावित बैठक की अध्यक्षता कुलपति करेंगे। विशेष फसलों में कतरनी धान, जर्दालू आम, मखाना व मगही पान के उत्पादक अपने विचारों को कृषि वैज्ञानिकों के समक्ष रखेंगे।
विशेष फसलों के उत्पादन, भंडारण, प्रसंस्करण, विपणन व अन्य समस्याओं का निदान विशेषज्ञ बतायेंगे। बैठक में आये महत्वपूर्ण सुझावों से संबंधित रिपोर्ट कृषि विभाग को भेजी जायेगी।