पटना/06.05.19। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार में 57.88 फीसदी वोटिंग हुई। हाजीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व मधुबनी सीट से 82 उम्मीदवार मैदान में थे। अब तक बिहार में 24 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। शेष 16 सीटों पर 12 एवं 19 मई को मतदान होगा।
मुख्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर में सर्वाधिक 61.30 जबकि मधुबनी में सबसे कम 55.50 प्रतिशत मतदान हुआ। सारण में 58, हाजीपुर में 57.72 एवं सीतामढ़ी में 56.90 प्रतिशत वोट पड़े।
2014 की तुलना में इस बार मतदान का प्रतिशत मात्र 2.14 प्रतिशत बढ़ा है। इन सीटों पर 2014 में 55.69 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार 57.88 प्रतिशत वोट पड़े। 2014 में मुजफ्फरपुर में 60.86, सीतामढ़ी में 56.87, सारण में 54.94, हाजीपुर में 54.03 एवं मधुबनी में 51.77 प्रतिशत वोट पड़े थे।