मुख्य समाचार

9 आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग

पटना/07.05.19। आठ प्रशिक्षु समेत नौ आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1987 बैच के एस. शिवकुमार को राजस्व पर्षद में अपर सदस्य बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। 

इधर, 2018 बैच के आठ प्रशिक्षु अधिकारियों की तैनाती सहायक समाहर्ता के पद पर हुई है। अभिषेक रंजन को बांका, अम्रिषा बैन्स को वैशाली, नितिन कुमार सिंह को नालंदा, अंशुल सिंह को रोहतास, वैभव श्रीवास्तव को सारण, काथवते मयूर अशोक को गया, निखिल धनराज निप्पणीकर को बेगूसराय  व शेखर आनंद को किशनगंज जिला आवंटित किया गया है। 


संबंधित खबरें