पटना/07.05.19। पटना जिला के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 10 मई से ही गर्मी की छुट्टी होगी। भीषण गर्मी व लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस सबंध में आदेश जारी कर दिया है। देर तक धूप में रहने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
डीएम के आदेश में कहा गया है कि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसलिए गर्मी की छुट्टी उतने हीे दिनों की होगी, जो पहले से निर्धारित थी। इसमें कोई वृद्धि नहीं होगी और छुट्टी की गणना 10 मई से ही होगी। सामान्य स्थिति में सरकारी स्कूलों में जून के पहले सप्ताह एवं निजी स्कूलों में मई के तीसरे सप्ताह से गर्मी की छुट्टी थी।
पटना जिला के सभी सदर एसडीओ एवं जिला शिक्षा अधिकारी को माॅनीटरिंग का निर्देश है।