मुख्य समाचार

कैट बिहार इकाई ने पहले मतदान फिर जलपान का दिया संदेश

पटना/08.05.19। काॅन्फेडरेशन ऑफ ऑल  इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की बिहार इकाई ने मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसका मकसद लोगों को अपने वोट के महत्व को समझाना था। पहले मतदान फिर जलपान का संदेश भी दिया। जागरूकता अभियान मार्च की शुरुआत करगिल चैक से हुई। जो बाकरगंज, हथुआ मार्केट, जहाजीकोठी होते हुए डाक बंगला चौराहा पर समाप्त हो गया। 

मार्च में बिहार इकाई के चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अशोक वर्मा ,उपाध्यक्ष अनंत अरोड़ा, सचिव विकास सुरेखा, मुकेश नंदन, शिव गुप्ता, मनीष गुप्ता, अरुण गुप्ता, प्रेम खन्ना, प्रेम कुमार, बबलू कुमार, अजय भगत, अजय गुप्ता व गणेश खेमका समेत कई व्यवसायी संगठनों ने हिस्सा लिया । 
 


संबंधित खबरें